Doordrishti News Logo

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की साधारण सभा सम्पन्न

जोधपुर, भारत विकास परिषद जोधपुर मुख्य शाखा की द्वितीय साधारण सभा का आयोजन शनिश्चर्जी मंदिर थान में संपन्न हुआ। परिषद अध्यक्ष डॉ प्रभात माथुर और सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने बताया कि इस वर्ष की द्वितीय साधारण सभा का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रम द्वारा किया गया। परिषद सदस्यों एवं सदस्यों के बालक बालिकाओं ने नृत्य, कंठस्थ गीता पाठ और देशभक्ति गीतों समा बांध दिया।

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की साधारण सभा सम्पन्न

सचिव सुरेश चंद्र भूतड़ा ने गत मीटिंग एवं शाखा द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों, जिनमें प्रमुखता से कोविड टीकाकरण में 20 कैंप द्वारा 7750 लोगों को लाभ पहुंचाना, एमडीएम अस्पताल के जल मंदिर में दो वाटर कूलर को प्रतिस्थापित करना,सर प्रताप लॉ कॉलेज में एक वाटर कूलर को प्रतिस्थापित करना इत्यादि के बारे में सदन को अवगत कराया। वित्त सचिव पुखराज फॉफलिया ने शाखा का वित्तीय लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की साधारण सभा सम्पन्न

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ प्रभात माथुर ने परिषद द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं आने वाले नव वर्ष में प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में सदन को अवगत कराया। प्रांतीय अध्यक्ष जगदीश प्रसाद शर्मा और प्रांतीय महासचिव प्रदीप राठी ने शाखा द्वारा किए गए कार्यों को सराहा एवं सदस्यों को प्रेरणादायक संबोधन दिया।

मंच का संचालन अर्चना बिरला ने किया,साथ ही अन्नी, सावी, पीहू खुश,खुशी रितिषा, निकिता, दिव्यांशु और हर्विका सिंह को पारितोषिक वितरण किया गया। प्रोफेसर डीएल माथुर, शशि कुमार बिड़ला, रामा किशन भूतड़ा, किशन दास बिडला, अजय माथुर, ज्योति प्रकाश अरोड़ा, ओम बूब, हरीश चन्द्र माथुर, दिनेश शर्मा, अरुण प्रजापत तथा परिषद परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026