Doordrishti News Logo

रेलवे का आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल: रेलों के  दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर दौड़ा प्रशासन

जोधपुर, शहर में रेलगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर सजगता व  बचाव कार्यों का जीवन्त अभ्यास व प्रदर्शन जोधपुर रेल मंडल पर रेलवे संरक्षा विभाग तथा राष्ट्र्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा संयुक्त रुप से किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे जनसम्पर्क अधिकारी गोपाल शर्मा के अनुसार सुबह 10.30 बजे आपात सायरन बजा कर सभी को सूचना दी गई कि भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पर यात्री गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। रेलगाड़ी के दो डिब्बे एक के ऊपर एक चढ गये हैं तथा इनमें करीब 80 यात्री फंसे हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तथा बचाव व राहत की मांग सुनते ही रेल्वे मुख्य नियंत्रक ने तुरंत कार्यवाही करते हुए स्थानीय प्रशासन के विभिन्न विभागों के कंट्रोल को सूचित किया।

रेलवे का आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल: रेलों के  दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर दौड़ा प्रशासन

सूचना प्राप्त होते ही रेलवे दुर्घटना सहायता ट्रेन, रेलवे मेडिकल टीम, संरक्षा विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के रेल अधिकारी व कर्मचारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचने लगे। साथ ही स्थानीय प्रशासन, एस डीआरएफ, आरपीएफ, जीआरपी, सिविल पुलिस, फायर ब्रिगेड तथा एन डीआरएफ की टीमें घटना स्थल पर पहुंच गई।

रेलवे का आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल: रेलों के  दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर दौड़ा प्रशासन

सभी अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया। स्थानीय अस्पताल, रेलवे अस्पताल की एम्बुलेंस तथा 108 एम्बुलेंस भी मौके पर पहुंच गई। इस मोक ड्रिल में सभी टीमों के संयुक्त सहयोग से कुल 80 घायल यात्रियों को निकाला गया जिसमें 25 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार देकर उपलब्ध एम्बुलेंस की मदद से पास के अस्पतालों मे भिजवाया गया और 55 घायल यात्रियों का इलाज घटना स्थल पर चिकित्सा टीमों द्वारा किया गया।

रेलवे का आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल: रेलों के  दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर दौड़ा प्रशासन
वास्तव में यह रेलवे प्रशासन, एनडी आरएफ व स्थानीय प्रशासन की एक मॉकड्रिल आयोजित की गई थी। जिसका उद्देश्य रेल दुर्घटना हो जाने पर सजगता व बचाव कार्यों को परखना था। इस मॉकड्रिल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन),मनोज जैन, अतिरिक्त जिलाधीश रामचन्द्र, एनडीआरएफ सहायक कमान्डेंट योगेश कुमार,इंस्पेक्टर सुरेश कुमार गुर्जर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरफूल सिंह, हनुमान प्रसाद, रेलवे के वरिष्ठ मंड़ल सरंक्षा अधिकारी शिखर मारु सहित कई उच्च अधिकारियों तथा स्थानीय प्रशासन के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में बचाव व राहत कार्य किया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026