जोधपुर,भारतीय सेना की कोणार्क कोर द्वारा सेना दिवस के अवसर पर विजय रन के बैनर तले मैराथन का आयोजन किया गया। वर्ष 1971 के इंडो पाक युद्ध में पाकिस्तान पर विजय प्राप्त करने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में इस आयोजन को कई स्थानों पर मनाया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत हाफ मैराथन 21, 10 और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई। इसमें सेना के जवान, पैरा मिलिट्री फोर्स, परिवारों और बड़ी संख्या में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही। विभिन्न आयु वर्ग के कुल 450 उत्साही धावकों ने इस कार्यक्रम केा सफल बनाने के लिए विजय दौड़ में भाग लिया। सभी कार्यक्रमों का आयोजन जोधपुर मिलिट्री स्टेशन के अन्दर किया गया। अन्त में मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने सभी वर्ग के विजेताओं को प्रशंसा प्रतीक के रूप में पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने बताया कि मैराथन का उद्देश्य 1971 में भारत-पाक युद्ध की अभूतपूर्व उपलब्धि के संबंध में जागरूकता फैलाना और कोणार्क कोर द्वारा राष्ट्र की सेवा में किए गए बहादुरी के सराहनीय कार्यों को प्रचारित करना था।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

