जोधपुर, ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फैडरेशन के आह्वान पर केंद्र सरकार की दमनकारी व मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ मनाए जा रहे विरोध पखाड़े के अंतिम दिन आज नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन द्वारा वाहन रैली निकाली गई। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉइज यूनियन के मंडल मंत्री मनोज कुमार परिहार ने बताया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित विरोध पखवाड़े की समाप्ति पर दोपहर में मण्डल कार्यालय से रैली निकाली गई जो मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय पहुंची। यहां रेल कर्मचारियों की समस्याओं पर निराकरण करवाने हेतु मण्डल रेल प्रबन्धक को ज्ञापन सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष महेंद्र व्यास ने बताया कि रैली में सैंकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। इस विरोध पखवाड़े के तहत पंद्रह दिन तक अलग-तरीकों से विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान रामनिवास चौधरी, जसबीर सिंह चौधरी, आशा खीची, मदनलाल बैरवा, बन्ने सिंह, गजेन्द्र सिंह सियाग, मोहनलाल विश्नोई, हनुमानदास वैष्णव, हेमन्त शर्मा, ज्योतिप्रकाश माथुर, कमलेश पुरोहित, महेन्द्र सिंह चारण, अशोक सिंह मेड़तिया, अरूण बिस्सा, विक्रम मांगलिया, हारून, रमेश चौधरी, ललित यादव, मूलाराम चौधरी, अनुप त्रिवेदी, विजेन्द्र प्रजापत, शंकर भाटी, अशोक शर्मा, विजयलाल शर्मा, रामरतन, भंवर सिंह दहिया, धर्माराम चौधरी, राजूराम सिंगोदिया, वीणा सर्राफ, सृष्टि निगम, मनीषा आदि मौजूद थे।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

