Doordrishti News Logo

चालानी गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर मुल्जिम को छुड़ाने वाला बदमाश गिरफ्तार

बापर्दा गिरफ्तार, शिनाख्त परेड के बाद लाया जाएगा पुलिस अभिरक्षा में

जोधपुर, शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल में फरवरी माह में एक बीमार बंदी को छुड़ाने और चालानी गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर भागने वाले शातिर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे बापर्दा रखा गया है। शिनाख्त परेड के उपरांत पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जाएगी। एसीपी पश्चिम नूर मोहम्मद ने बताया कि गत 6 फरवरी को रिजर्व पुलिस लाइन के हैडकांस्टेबल बाबूलाल की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि वह बीमार बंदी हरीश को दिखाने के लिए जेल से मथुरादास माथुर अस्पताल लाया था। तब वहां पहुंचे एक शख्स ने चालानी गार्ड की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर छुड़ा लिया और भाग गया।

हालांकि हरीश को बाद में सुरक्षाकर्मियों द्वारा तत्काल पकड़ लिया गया था। मगर उसे छुड़ाने वाला शख्स भाग निकला। बाद में उसकी पहचान बाड़मेर बायतु के नरसानाडी कोलू लीलासर निवासी श्रवणराम पुत्र आईदान राम जाट की गई। उसकी गिरफ्तारी के लिए थानाधिकारी जोगेंद्रसिंह, हैडकांस्टेबल महेश कुमार, कमलेश, मजीद खां एवं कांस्टेबल पूनमचंद, महिला कांस्टेबल महिमा एवं मुकेश कुमारी की टीम का गठन किया गया। पुलिस की इस टीम ने आरोपी श्रवणराम जाट को गिरफ्तार कर लिया। उसे बापर्दा गिरफ्तार कर लाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026