Doordrishti News Logo

गहलोत की निकृष्ट नकारा सरकार को जनता-2023 में विदा करेगी-देवनानी

जोधपुर, भाजपा के चिंतन शिविर में शिरकत करने आए भाजपा जोधपुर संगठन प्रभारी पूर्व मंत्री वासुदेव दवनानी ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल है। अपराध पर गहलोत सरकार की कोई नकेल नहीं है जबकि खुद गहलोत गृह विभाग संभाल रहे हैं। जोधपुर में शनिवार शाम दिन दहाड़े रातानाडा क्षेत्र में फायरिंग की घटना को देवनानी ने निंदनीय बताया और कहा कि यह गहलोत के घर में तीसरी वर्ष गांठ पर हुआ जिसमें एक व्यक्ति को जान गवानी पड़ गई।

देवनानी ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार ने तीन वर्ष का कार्यकाल केवल अपनी सरकार को अपनाने से बचाने में ही गंवाया है। भ्रम फैलाने में माहिर अशोक गहलोत के पास गिनाने के लिए कोई उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार के तीन वर्ष का मतलब किसानों व युवाओं से झूठे वादे, वादा खिलाफी, अपराध में शीर्ष पर राजस्थान,प्रदेश में बहन बेटी कहीं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्यों की लम्बी सूची है इसकी दोषी कांग्रेस सरकार जिसकी सजा प्रदेश की जनता कांग्रेस को 2023 में राजस्थान से सदा-सदा के लिए विदा कर देगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026