Doordrishti News Logo

स्मैक और गांजे के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की कुड़ी पुलिस ने एक युवक के पास से गांजा तो ग्रामीण पुलिस ने दो युवकों के पास से स्मैक बरामद की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है। युवकों से सात ग्राम स्मैक मिली है। कमिश्ररेट और ग्रामीण पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे मादक पदार्थ धरपकड़ की कड़ी में रात को कुड़ी थानाधिकारी मनीष देव ने गश्त के समय एक युवक लूणी तहसील के विश्रोईयों की ढाणी मोगड़ा निवासी अनिल पुत्र जालाराम विश्रोई को विवेक विहार योजना सेक्टर ए में संदिग्ध रूप से पकड़ा। तब उसकी तलाशी लिए जाने पर उसके पास से 980 ग्राम गांजा मिला। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।

जिले की ओसियां थाना पुलिस ने गश्त के समय दो युवकों ओसियां के केसरसिंह नगर निवासी रतन सिंह पुत्र प्रभुसिंह एवं जयचंदों की ढाणी हरीपुरा ओसियां निवासी रविंद्र सिंह पुत्र इंद्रसिंह राजपूत को 6.94 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा। थानाधिकारी बाबूराम ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बनाया गया है। स्मैक के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026