अलग अलग हादसों में दो की मौत
जोधपुर, जिले के ग्रामीण इलाकों मेें हुए हादसों में दो लोगों की शुक्रवार की सुबह अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सौंपे। ओसियां पुलिस ने बताया कि एकलखोरी के हरिओम नगर निवासी श्रवणराम पुत्र उमाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार डमाराम पुत्र गोरधन राम जाट खेत पर कृषि कार्य करते गुरूवार को मिट्टी खुदाई कर रहा था। तब ईंटें गिरने से वह घायल हो गया। इस पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी आज सुबह उपचार के बीच मौत हो गई।
शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सौंप दिया गया। बिलाड़ा पुलिस ने बताया कि पटेलो का उबडिया बेरा का रहने वाला 54 साल का पुखराज पटेल रात को सर्दी के चलते अलाव जलाकर ताप कर रहा था। तब शॉल ने अचानक से आग पकड़ ली। इस पर उसे जली हुई हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर वह चल बसा। उसके पुत्र अशोक कुमार की तरफ से मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

