दिनभर चटक धूप से सर्दी से मिली राहत, सुबह शाम तेज सर्दी

जोधपुर, मारवाड़ में अब सर्दी की चमक बढऩे लगी है। देश के उत्तरी इलाकों में हो रही बर्फबारी और बारिश के असर से राजस्थान में सर्दी की चमक बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आगामी कुछ दिनों में फिर से पारा गिरने के साथ सर्दी के और बढऩे के आसार जताए हैं। जोधपुर में शुक्रवार को दिनभर चटक धूप से सर्दी से राहत मिली तो सुबह व शाम को ठंड का काफी असर रहा। सर्दी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने लगी है।

पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद शहर में हवाओं का रुख बदल गया है। इसके साथ ही पारे में गिरावट आई। और ठिठुरन बढऩे लगी। सुबह और शाम सर्दी में तेजी बढ़ रही है। दोपहर में भी हालांकि एक डिग्री पारे में गिरावट दर्ज की गई है। हवाओं के बदले रुख ने ठंडक बढ़ा दी है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले 15 दिनों में सर्दी और चमकेगी।

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय,अब खत्म हुआ

इस माह की शुरुआत के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय था। इसके कारण बादलों ने डेरा डाल रखा था। और पश्चिमी मंद हवाएं चली। पश्चिमी विक्षोभ का असर हटते ही हवांए भी बदल गई। अब उत्तर से हवाएं चलने लगी हैं। उत्तर से आने वाली हवाएं शुष्क व ठंडी होती हैं। जिससे तापमान में गिरावट का दौर शुरु हो गया है। ठंडी हवाओं से सर्दी बढऩे लगी है। जोधपुर में शुक्रवार को न्यूनतम पारे में 5 डिग्री की गिरावट देखने को मिली। दिन में पारा 26 डिग्री रहा। शुक्रवार को सुबह से ही उत्तर पूर्वी हवाओं का जोर रहा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। मौसम में आद्रता 43 प्रतिशत रही। सुबह 10 बजे तक तापमान 19 डिग्री हो गया।

सुबह लगने लगी धूप सुहानी

शुक्रवार की सुबह सूरज तपने के साथ ठंडक का अहसास कम होने लगा। लोगों को सुबह दस बजे तक धूप सुहानी लग रही थी। शहरवासियों ने गुनगुनी धुप का सेवन किया लेकिन हवाओं में ठंडक रहने से छांव में ठिठुरन का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने और सर्दी तेज होने की संभावना है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews