सड़क़ दुर्घटना में दो की मौत
जोधपु, जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हुई सड़क़ दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव उनके परिजन को सौंपे। लोहावट पुलिस ने बताया कि दयाकोर निवासी गंवरलाल पुत्र नेताराम सुथार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार मांगीलाल अपनी बाइक लेकर दयाकोर से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने उसे चपेट में ले लिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल मांगीलाल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सौंपा। दूसरी तरफ फलोदी पुलिस ने बताया कि बैंगटी खुर्द के सिकंदर पुत्र आमदीन ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई अपनी बाइक लेकर बीठड़ी चौराहा से निकल रहा था। तब एक कार चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल उसके भाई को फलोदी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के बीच उसकी मौत हो गई।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

युवक की धारदार हथियार से हत्या

एसी कोच में मिला 7.17 लाख रुपए का गांजा

पंचायत समिति सदस्य पर जानलेवा हमला हमलावर फरार
बार काउंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा संपन्न

पुनर्मतदान स्थगित दो मतदान अधिकारी गिरफ्तार

टेण्डर लेने वाली फर्म से धोखाधड़ी का आरोप

महिला का जेवरात से भरा हैंडबैग गिरा पुलिस ने ढूंढकर दिलाया

जोधपुर की अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का सम्मान

