Doordrishti News Logo

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

जोधपुर, शहर के निकट झालामंड स्थित आफरी के नजदीक मंगलवार सुबह एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों का नुकसान हो गया। किसी प्रकार की जनहानि या कोई हताहत नहीं हुआ है। आग सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक काबू की जा सकी। आग को काबू करने में 9 दममलें लगी। आग लगने का कारण प्रथत दृष्टया सामने नहीं आया है। मगर माना जाता है कि शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग से लाखों का नुकसान

चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि सुबह सवा सात बजे सूचना मिली कि झालामंड स्थित आफरी के पास में गणेश आर्ट एंड क्राफ्ट में आग लगी है। इस पर दमकल को रवाना किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए बाद में बासनी से तीन, शास्त्रीनगर से 4, बोरानाडा से एक और नागौरी गेट से 1 दमकल को वहां बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण सामने नहीं आया है। मगर यह आग शॉर्ट सर्किट से लग सकती है। आग से काफी माल जलकर नष्ट हो गया और कुछ बचा भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग में कोई हताहत या जनहानि नहीं हुई है। आग को सुबह साढ़े 11 बजे तक काबू कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: