Doordrishti News Logo

घर से निकले युवक का शव नाडी में मिला, भाई ने लगाया दो लोगों पर हत्या का आरोप

जोधपुर, जिले के खेड़ापा स्थित धनारीकलां में रहने वाले एक युवक का शव गांव की नाडी में मिला। वह 7 नवंबर को अपने घर से निकला था। मृतक के भाई ने दो लोगों पर हत्या कर शव को नाडी में डालने का आरोप लगाया और केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने शव का मथुरादास माथुर अस्पताल मेें मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। आरंभिक तौर शरीर पर जाहिरा चोट नजर नहीं आई है। शव तीन दिन पुराना होने से सड़ांध मार रहा था। फिलहाल पुलिस ने नामजद दो लोगों से पड़ताल आरंभ की है। मृतक के मानसिक रोगी होने का भी संदेह है। वह अपने ससुराल मूंडवा नागौर में ही रहता था। वह अभी दिपावली पर ही गांव आया था।

खेड़ापा थानाधिकारी गिरधारीराम ने बताया कि धनारीकलां निवासी 27 साल के शेराराम पुत्र रामदीन चौकीदार का शव गांव की नाडी में मिला। उसका ससुराल नागौर जिले के मूंडवा स्थित करलू गांव में आया है। दीपावली पर वह गांव आया था। 7 नवंबर को वह अपने घर से निकल गया। बाद में उसके भाई पप्पूराम और उसकी भाभी ने तलाश की थी। मगर उसका पता नहीं लगा। इस बीच सूचना मिली कि शेराराम गांव की ही नाडी में पड़ा है। इस पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने पहचान के बाद शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया है। इधर मृतक के भाई पप्पूराम ने दो युवकों गांव के ही मांचाराम बावरी और नागौर के कुरछी निवासी सांगाराम पर हत्या कर शव को नाडी मेें फेंकने आरोप लगाया है। थानाधिकाररी गिरधीराम ने बताया कि मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं मिले है। फिलहाल दोनों नामजद से पूछताछ की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मतदान सामग्री व EVM संग्रहण हेतु पोलिटेक्निक कॉलेज में विस्तृत व्यवस्था

September 10, 2026

ईवीएम व निर्वाचन सामग्री लेकर मतदान दल रवाना

September 10, 2026

आत्महत्या का संबंध व्यक्ति की मनोदशा से है: डॉ.गहलोत

September 10, 2026

मतदान ड्यूटी से अनुपस्थित 8 कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित

September 10, 2026

पेट्रोल पंप पर तलवार-चाकू दिखाकर 7300 रुपए लूट का खुलासा

September 10, 2026

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में 5 सहायक प्रोफेसर का चयन

September 10, 2026

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026