एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

  • ज्योतिष विज्ञान में 28 वर्षों के शोध के लिए सम्मानित
  • गोवा के राज्यपाल पुष्पपति अशोक गजपति राजू ने लोकभवन में किया सम्मानित

गोवा/जोधपुर (दूरदृष्टीन्यूज),ज्योतिष विज्ञान के क्षेत्र में प्रकृति, मानव और नवग्रहों के बीच के संबंध एवं संतुलन पर पिछले 28 वर्षों से निरंतर शोध एवं अध्ययन कर रही प्रसिद्ध एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ.सरस्वती देवकृष्ण गौड़ (आचार्य दीदी) को ज्योतिष विज्ञान एवं समाज में उनके अमूल्य योगदान के लिए ‘राष्ट्र गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

हिंदी कश्मीरी संगम द्वारा 8 सितंबर को गोवा के लोकभवन में आयोजित विशेष अवॉर्ड समारोह में यह सम्मान गोवा के राज्यपाल पुष्पपति अशोक गजपति राजू की अध्यक्षता में प्रदान किया गया। हिंदी कश्मीरी संगम की फाउंडर और प्रेजिडेंट प्रो.बीना बुदकी के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया।

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

मात्र 9 वर्ष की आयु में अपने पिता से प्राप्त गुरुज्ञान के माध्यम से ज्योतिष का अध्ययन एवं कुंडली विश्लेषण प्रारंभ करने वाली डॉ.सरस्वती देवकृष्ण गौड़ ने आज ज्योतिष विज्ञान में वास्तु, अंक विज्ञान,रत्न चिकित्सा एवं लाल किताब के क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति एवं वास्तु सिद्धांतों के आधार पर उनके द्वारा दिए जाने वाले ज्योतिषीय मार्गदर्शन एवं रेमेडीज से हजारों लोगों के जीवन को नई दिशा प्राप्त हो चुकी है एवं उनके जीवन की कठिन परिस्थितियों में सकारात्मक राहत प्राप्त हुई है। अनेक लोगों को असाध्य स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों, पारिवारिक समस्याओं तथा जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों में उनके मार्गदर्शन से सहायता मिली है।

सनातन धर्म,भारतीय संस्कृति,संस्कारों एवं आध्यात्मिक चेतना के लिए भी आचार्य दीदी का योगदान उल्लेखनीय रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए राजस्थान से पंचधातु की 1600 किलोग्राम की गदा एवं 1100 किलोग्राम का रामधनुष दो रामरथों के माध्यम से अर्पित करने के धार्मिक-सांस्कृतिक अभियान में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

ज्योतिषीय ग्रह-विश्लेषण के साथ डॉ.गौड़ सामाजिक एवं राजनीतिक विश्लेषक और लेखिका के रूप में भी सक्रिय भूमिका में रहती हैं। समसामयिक विषयों,राजनीति, मातृशक्ति,महिला सशक्तिकरण,सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति पर उनके सैकड़ों विश्लेषणात्म लेख प्रकाशित हो चुके हैं।

देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकीं आचार्य दीदी डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ नारी शक्ति के लिए एक आदर्श एवं प्रेरणास्रोत हैं। उन्हें प्राप्त ‘राष्ट्र गौरव’ सम्मान उनकी 28 वर्षों की शोध-साधना, भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवाभाव की गौरवपूर्ण यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने के समान है। सरलता,सहजता और जरूरतमंदों के प्रति सहयोग एवं संवेदनशीलता की भावना उनके व्यक्तित्व की प्रमुख विशेषताएँ हैं।

Related posts:

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026