अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

1 से 100 वार्डों में सघन जनसंपर्क

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत। नगर निगम चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में वार्ड 1 से 100 तक भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। अंतिम क्षणों तक प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के साथ सघन जनसंपर्क,पद यात्राएं, रैलियां और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करते रहे।

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

प्रत्याशियों ने प्रमुख बाजारों, कॉलोनियों और बस्तियों में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद किया तथा भाजपा के विकास एवं सुशासन के संकल्प को सामने रखा।

प्रचार को गति देने में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत,कैबिनेट मंत्री एवं संभाग प्रभारी ओंकार सिंह लखावत,जिला चुनाव प्रभारी नारायण सिंह देवल, पर्यवेक्षक किशोर सिंह कानोड़, जिला प्रभारी रविंद्र सिंह बालावत,जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी,शहर विधायक अतुल भंसाली,जेडीए के पूर्व अध्यक्ष प्रो.महेंद्र सिंह राठौड़ एवं निकाय चुनाव प्रभारी घनश्याम ओझा सहित वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रहा।

भाजपा प्रत्याशियों ने कहा कि यह चुनाव केवल पार्षद चुनने का नहीं, बल्कि जोधपुर के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं का चुनाव है। अंतिम दिन तक चले सघन जनसंपर्क ने भाजपा की मजबूत जमीनी पकड़ को प्रदर्शित किया।

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026