Doordrishti News Logo

ऑनलाइन खाता खुलवाने का झांसा देकर 2.27 लाख की ठगी

शातिर ने 11 बार ट्रांजेक्शन कर निकाले रूपए

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके पावटा बी रोड पर रहने वाले एक कारोबारी के पुत्र से किसी शातिर ने ऑनलाइन बैंक खाता खुलवाने का झांसा देकर 11 बार में 2.27 लाख की ठगी कर ली। पीडि़त ने अब महामंदिर थाने में ठगी का केस दर्ज करवाया है। इस बारे में पुलिस ने अब जांच आंरभ की है। घटनाक्रम 23 सितंबर से लेकर 11 नवंबर तक चला। महामंदिर पुलिस ने बताया कि पावटा बी रोड स्थित राजपूत सभा के सामने रहने वाले पंकज भंडारी पुत्र दलपत भंडारी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह पिता के साथ ही कारोबार करता है।

उसके पास में 23 सितंबर को किसी शख्स ने वाटसएप कॉलिंग कर बैंक खाता खुलवाने बाबत बात की थी। शातिर ने बातों में उलझाते हुए उससे अन्य जानकारियां जुटाते हुए उसके अन्य बैंक एकाउंट से अलग-अलग 11 किश्तों के रूप में 2.27 लाख रूपए निकाल लिए। पीडि़त के अनुसार 11 नवंबर तक उसके खाते से ऑनलाइन शातिर ने यह रकम निकाली है। महामंदिर पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज करते हुए तफ्तीश आरंभ की है। जांच एएसआई देवाराम की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

भागवत कथा में सजाई श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी

July 16, 2026

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026