Doordrishti News Logo

युवक की पत्नी पहुंची थाने, कराया केस दर्ज

  • हनी ट्रेप
  • सप्ताह भर से युवक गायब
  • अश्लील फोटोग्राफ एवं वीडियो से ब्लैकमेल

जोधपुर, शहर के मंडोर इलाके में रहने वाला एक युवक सप्ताह भर से लापता है। युवक की पत्नी थाने पहुंची और दंपती के खिलाफ हनी ट्रेप में फंसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी। उससे रूपयों की मांग की जा रही है। पुलिस की टीम अब नामजद आरोपियों के साथ ही युवक की तलाश में लगी है। आज दोपहर तक युवक का पता नहीं चल पाया। मामला रात को दर्ज करवाया गया।

मंडोर थानाधिकारी सुरेशचंद्र सोनी ने बताया कि इलाके में रहने वाली एक महिला की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका पति 25 अक्टूबर को किसी काम से जाने का कहकर निकला था। जो अब तक घर नहीं लौटा है। उसके पति ने 15 अक्टूबर को उसे बताया कि टोंक रोड जयपुर के एक फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले दंपती शिवम और उसकी पत्नी प्रियंका ब्लैकमेल कर रहे हैं और रूपयों की डिमांड कर रहे हैं। कारण बताया कि दंपती ने उसके अश्लील फोटोगाफ्स और वीडियो बनाया। उसके पति को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद फोटोग्राफ्स एवं वीडियो बनाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।

उसके पति का पता लगाया जा रहा है। दंपती जान पहचान परिचित बताए जाते है। अब महिला के पति के मिलने और आरोपियों के पकड़े जाने पर ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पीडि़ता ने रात को केस दर्ज करवाया। अग्रिम अनुसंधान हैडकांस्टेबल जयप्रकाश की तरफ से किया जा रहा है। महिला के बयान भी लिए जा रहे है। शहर में इन दिनों हनी ट्रेप के केस काफी सामने आने लगे हैं। इससे पहले बनाड़, चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड एवं शास्त्रीनगर में आ चुके हैं। पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भिजवा चुकी है। सोशल मीडिया पर दोस्ती कर लड़कियां स्थानीय लोगों को लूटने का काम करने लगी हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026