Doordrishti News Logo

मां पिता की लड़ाई में मासूम को गंवानी पड़ी जान, पिता ने मासूम को बुरी तरह पीटा, मौत

जोधपुर, निकटवर्ती गुढ़ा स्थित बूडियों की ढाणी में रविवार की रात को दंपती में झगड़ा हुआ। पति ने गुस्सा होकर अपनी खुन्नस चार साल के मासूम पर निकाली। आज अपरान्ह मासूम की एम्स चिकित्सालय में मौत हो गई। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। महिला की रिपोर्ट पर बेटे की हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत मेें लिया है। कुड़ी थाने के एसआई विश्राम मीणा ने बताया कि गुढ़ा स्थित बूडियों की ढाणी में रहने वाले बंशीलाल विश्रोई और उसकी पत्नी मैनादेवी के बीच घरेलु विवाद चला आ रहा है। इनके चार साल का बेटा आर्यन भी है।

पत्नी मैनादेवी दस पंद्रह दिन पहले ही पीहर से यहां ससुराल में किसी पारिवारिक आयोजन के चलते आई थी। वह पिछले छह सात माह से अपने पीहर में ही थी। रविवार की रात को बंशीलाल आटा पिसवा कर लाया था। साढ़े दस बजे के आस पास पति पत्नी में किसी बात को लेकर घरेलु विवाद हो गया और मारपीट के साथ झगड़ा होने पर बंशीलाल ने अपने बेटे चार साल के आर्यन को पिटना शुरू कर दिया। इससे वह बेहोश हो गया।

एसआई विश्राम मीणा के अनुसार बच्चे के बेहोश होने पर दोनों पति पत्नी उसे लेकर एम्स अस्पताल आए। सोमवार की अपरान्ह तीन बजे तक बच्चे ने अस्पताल में उल्टी की थी, फिर उपचार के बीच वह चल बसा। उन्होंने बताया कि बंशीलाल को दस्तयाब कर लिया गया है। जिससे अब पूछताछ की जा रही है। उसकी पत्नी मैनादेवी की रिपोर्ट पर बेटे की हत्या का केस दर्ज किया गया है। एम्स अस्पताल में शाम को शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026