Doordrishti News Logo

शादी होने वाली थी युवक किसी और के साथ भागा

जोधपुर, शहर का एक युवक शादी से पहले अपने दोस्त की प्रेमिका को लेकर भाग गया। युवक की जिस लडक़ी से शादी होने वाली थी, उसके साथ भी 6 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक बादल व उसकी मंगेतर का विवाह 14 नवंबर को तय हो गया था। मंगेतर व युवक के घर विवाह की तैयारी पूरी परवान पर थी, लेकिन इस बीच रविवार को युवक एक युवती को ले भागा। जैसे ही सूचना युवक के और मंगेतर के घर वालों को मिली तो उनके हाथ पांव फूल गए। क्यूंकि विवाह चंद दिनों बाद ही था। हालांकि मामला पुलिस में पहुंचा। इधर, युवक जिस युवती को ले भागा उसके परिवार वालों ने भी उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई।

इधर, रातानाड़ा पुलिस युवक व युवती की तलाश करने में पूरी ताकत लगा दी। आखिरकार जिले से ही दोनों को दस्तयाब कर लिया गया। एसीपी दरजाराम ने बताया कि युवक बादल व उसकी मंगेतर के परिवारों ने मिलकर रिश्ता तय कर दिया था। कार्ड भी छप चुके थे। दूल्हे के भागने की खबर सुन कर दुल्हन के होश उड़ गए। फिर वह परिवार के साथ थाने पहुंची और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया। एसीपी ने बताया कि दूल्हा जिस युवती को लेकर भागा, उसके परिवार ने भी गुमशुदगी दर्ज कराई। रातानाडा थाने में मंगेतर की रिपोर्ट पर जब पुलिस ने दूल्हे व उसकी प्रेमिका को थाने बुलाया तो दुल्हन ने युवक को खरी खोटी सुनाते हुए उसको एक थप्पड़ भी जड़ दिया। तीनों परिवार के लोग थाने में जुटे रहे। कई घंटे तक वहां तमाशा चलता रहा। हालांकि पुलिस ने फिर मामले को शांत करवाते हुए मुकदमा दर्ज किया।

शनिवार को दर्ज कराया गया मामला

रातानाडा थाने में शनिवार एक परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। रिपोर्ट में कहा कि नर्सिंग कर रही उनकी बेटी शुक्रवार से गायब है। उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जांच में पता चला कि बादल के साथ शादी के इरादे से भाग गई। वे आर्य समाज में शादी करना चाहते थे, लेकिन शनिवार को _शादी नहीं कर सके। रविवार को पुलिस दोनों को पकड़ थाने ले आई। बादल की शादी 14 नवम्बर को उसकी मंगेतर से होनी वाली थी। दोनों परिवार के शादी के कार्ड तक छप गए। यहां तक की 27 अक्टूबर को पीले चावल की रस्म अदा हुई। इस रस्म में बादल के परिवार ने अपनी बहू को जेवर व कपड़े दिए। दोनों परिवार ने धूमधाम से यह रस्म निभाई। इसके दूसरे दिन ही बादल किसी और लडक़ी को भगा ले गया। मंगेतर को रविवार को थाने में बुलाया गया तो युवक को देख मंगेतर का गुस्सा फूट पड़ा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026