Doordrishti News Logo

उम्मेद भवन पैलेस के म्यूजियम वॉश रूम से बॉशबेसिन के दो नल चुराते बदमाश गिरफ्तार

दूसरा भागने में सफल, एक आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर, ऐतिहासिक उम्मेद भवन पैलेस के म्युजियम के वॉशरूम के वॉशबेसिन से दो बदमाशों ने नल चोरी कर लिया। नल चुराते सिक्युरिटी की पकड़ में आया गया। एक युवक भागने में सफल हो गया। दूसरे को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि उम्मेद भवन पैलेस के म्यूजियम के इंचार्ज उम्मेदसिंह पुत्र मूलसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि शनिवार को म्युजियम के वॉशरूम में दो युवक आए। एक युवक बाहर खड़ा रहा और दूसरा वॉशरूम में जाकर वॉशबेसिन के दो नल खोल कर चुरा लिए। इसका पता लगने पर सिक्युरिटी गार्ड ने एक युवक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने घटना में मधुबन बासनी निवासी रोहित पुत्र कैलाशचंद को गिरफ्तार किया है। उसके दूसरे साथी की तलाश जारी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: