Doordrishti News Logo

दुष्कर्म केस में आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट में लगाई जमानत याचिका

जोधपुर, अपने ही गुरूकुल की छात्रा से यौनशोषण के आरोप में आजीवन जोधपुर जेल में सजा काट रहे आसाराम ने अब दुष्कर्म मामले में गुजरात हाईकोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। इसमें अपनी बीमारी का हवाला दिया है। उसकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जोधपुर केंद्रीय कारागार अधीक्षक से मेडिकल रिपोर्ट मांगी गई है। राजस्थान हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट आसाराम की खराब सेहत को आधार बनाकर दायर की गई जमानत याचिकाएं खारिज कर चुके हैं।

अहमदाबाद के पास आसाराम के आश्रम की एक पूर्व सहयोगी ने उस पर रेप करने का मामला दर्ज करा रखा है। इस मामले में उसको पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। उसे जोधपुर के एक आश्रम में अपने गुरुकुल की नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़ऩ मामले में कोर्ट ने दोषी करार देते हुए मरते दम तक जेल की सजा सुना रखी है। इस कारण आसाराम जोधपुर जेल में बंद है।

खराब सेहत को लेकर कई बार लगाई जमानत याचिकाएं

जोधपुर से जुड़े मामले में जमानत हासिल करने के लिए अपनी खराब सेहत का हवाला देते हुए आसाराम करीब 15 बार लोअर कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट से जमानत देने की गुहार लगा चुका है। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट एम्स के मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुके हैं।

गुजरात हाईकोर्ट पहुंचा, सुनवाई अब 26 को

यौनशोषण के आरोप में सजा भुगत रहे आसाराम ने गुजरात हाईकोर्ट के जरिए मेडिकल आधार पर जमानत हासिल करने का प्रयास किया है। आसाराम की जमानत याचिका पर गुजरात हाईकोर्ट ने जोधपुर जेल अधीक्षक से उसकी मेडिकल रिपोर्ट तलब की है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ही आसाराम की जमानत याचिका के बारे में फैसला किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026