खान मजदूर की हत्या,सूरसागर खान में मिला शव, पैर बुरी तरह क्षतविक्षत

हत्या कहीं और कर शव को लाकर फेंकने का अंदेशा

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित चौपड़ में आज दोपहर में युवक का शव बुरी तरह रक्तरंजित हालत में मिला। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या प्रतीत हुआ है। उसकी हत्या कहीं और किए जाने के बाद शव को चौपड़ की खानियां में लाकर पटका गया है। मृतक मजदूरी करता था। पास में ही रिश्तेदार रहते हैं। जिससे उसकी पहचान की गई। हत्या किसने और कब की पुलिस ने अब इसमें जांच आरंभ की है। मौके पर डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल टीम को बुलाया गया है। उसके दोनों पैरों को बुरी तरह क्षतविक्षत कर दिया गया है। हाथ और शरीर का अन्य हिस्सा पूरी तरह सही सलामत है। संभवत:पत्थर से पैरों को बुरी तरह कुचला गया है।

एसीपी नीरज शर्मा ने बताया कि सूरसागर स्थित चौपड़ की खानियां में एक युवक का रक्त रंजित शव पड़ा होने की जानकारी मिली। इस पर सूरसागर थानाधिकारी प्रदीप शर्मा आदि वहां पहुंचे। बाद में एडीसीपी हरफूलचंद, खुद एसीपी नीरज शर्मा भी वहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान बालेसर के आगोलाई निवासी 30 वर्षीय संतोष पुत्र घेवरराम दमामी के रूप में की गई। चौपड़ के पास में ही उसका चाचा रहता है। जिसने उसकी पहचान की।

मृतक संतोष खानियां में ही मजदूरी करता था। उसकी हत्या कब और किसने की इस बारे पुलिस की तरफ से गहन तफ्तीश की जा रही है। एसीपी शर्मा के अनुसार संदेह है कि शव को हत्या के बाद उक्त स्थान पर डाला गया है। हत्या कहीं और होना प्रतीत हो रहा है। उसके दोनों पैर बुरी तरह क्षतविक्षत किए गए है। बाकी शरीर के किसी हिस्से पर कोई चोट नजर नहीं आ रही। संभवत: पत्थर से कुचल कर हत्या की गई होगी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस दोपहर तक साक्ष्य जुटाने में लगी थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026