Doordrishti News Logo

सरदार दून में रामायण का मंचन

जोधपुर,शहर के सरदार दून पब्लिक स्कूल में प्रकाश पर्व दिवाली के उपलक्ष्य में विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके तहत कक्षा 1 से 11 के विद्यार्थियों ने अपने-अपने हाउस का प्रतिनिधित्व किया। सर्वप्रथम माँ सरस्वति पूजन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न देशों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करने के लिए दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कक्षा 4 से 11 के विद्यार्थियों द्वारा ‘एकल नृत्य‘, ‘फूड डिलीशियस‘ तथा रामायण के नाट्य मंचन की मनमोहत प्रस्तुतियाँ दी गई।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री, सांस्कृतिक समन्वयक चारू चतुर्वेदी, सोमेश खत्री, प्रदीप कंसारा, युवराज नागौरा, मोनिका कपूर, अनिशा एग्नेस साइमन ने शिरकत की। सांस्कृतिक महोत्सव में कक्षा 1 में प्रीति निगम (भारत), कक्षा-2 मीनल सिंघवी (नेपाल) तथा कक्षा-3 में पूनम धूत (जापान) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा ‘फूड डिलीशियस‘ प्रतियोगिता में कक्षा-4 में रिकी भंसाली, कक्षा-5 में तमन्ना मंधानिया, कक्षा-6 में मोक्ष, कक्षा-7 में निहारिका बोहरा, कक्षा-8 में दक्ष सिंघवी, कक्षा-9 में लविना झंवर तथा कक्षा-11 में साक्षी भंडारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

एकल नृत्य प्रतियोगिता में छवि शाह (आचार्य हाउस) तथा उन्नति जैन (अरिहंत हाउस) ने प्रथम, सिद्धा (सिद्धा हाउस) ने द्वितीय तथा प्राची कोठारी (अरिहंत हाउस) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रामायण मंचन में उपाध्याय हाउस प्रथम तथा सिद्धा हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. मयूरी खत्री ने विद्यार्थियों को गरीबों की मदद करके तथा दूसरों को खुशियाँ बाँटकर दिवाली मनाने की प्रेरणा दी। शिक्षा सचिव प्रकाश लुनिया ने विजेताओं को शुभकामनाएँ प्रदान की तथा सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की, संचालन निधि लुनावत व ईशान चतुर्वेदी ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026