Doordrishti News Logo

राजस्थान हाईकोर्ट को मिले पांच नए न्यायाधीश

राष्ट्रपति ने किया आदेश जारी

जोधपुर, राजस्थान उच्च न्यायालय को पांच नए न्यायाधीश मिलने से अब इनकी संख्या बढक़र 27 हो गई है। सोमवार को राष्ट्रपति ने पांच नए न्यायाधीश बनाने का आदेश जारी किया है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने पांच और नए न्यायाधीश सरकार को भेजे हैं। राजस्थान हाईकोर्ट को पांच नए जज मिल गए हैं। राष्ट्र्रपति की तरफ से पांच नए जज बनाने का आदेश जारी किया गया है। इनमें से तीन वकील कोटे से और दो न्यायिक सेवा कोटे से हैं। इनमें से एक फरजंद अली जोधपुर से हैं। इन जजों के शपथ ग्रहण करने के बाद हाईकोर्ट में कल 27 जज हो जाएंगे।

ये होंगे पांच नए न्यायाधीश

सोमवार को जारी आदेश के अनुसार जोधपुर के फरजंद अली के अलावा वकील कोटे से सुदेश बंसल, अनूप कुमार के अलावा न्यायिक सेवा के अधिकारी विनोद कुमार व मदन गोपाल व्यास का नाम शामिल है। विधि मंत्रालय की तरफ से कुछ दिन पूर्व फरजंद अली के नाम की स्पैलिंग मांग ली गई थी। उससे स्पष्ट हो गया था कि उनके नाम की घोषणा शीघ्र होने वाली है। फरजंद अली अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं।

पांच नए न्यायाधीशों की सिफारिश गत दिनों की गई

सर्वोच्च कॉलेजियम ने बीते सप्ताह राजस्थान उच्च न्यायालय में पांच नए जज की नियुक्ति की सिफारिश केन्द्र सरकार से की थी। इनमें चार वकील व एक न्यायिक सेवा अधिकारी हैं। चार वकील में से दो कुलदीप माथुर व रेखा बोराणा जोधपुर से हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

जोधपुर विकास प्राधिकरण का 1789 करोड़ का बजट पारित

February 24, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

जन अभियोगों के समन्वित प्रयासों से त्वरित समाधान सुनिश्चित करें-कलेक्टर

February 24, 2026

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के चयनितों को नियुक्ति आदेश जारी

February 24, 2026

जोधपुर रेल मंडल में दिव्यांग यात्रियों को बड़ी सुविधा

February 24, 2026

सरदारपुरा का चेटीचण्ड महोत्सव 20 मार्च से,तैयारियों को लेकर हुई बैठक

February 24, 2026

पं.एसके जोशी बेस्ट एस्ट्रो एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित

February 24, 2026

महिलाओं ने समझा सीवरेज की उपयोगिता व रख रखाव

February 24, 2026

ट्रैक्टर के पीछे लगी कंप्रेशर मशीन चोरी,विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी

February 24, 2026