Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के सूरसागर इलाके में कालीबेरी में एक सेंड स्टोन की दुकान से केबल और ट्रक का ट्यूब चोरी करने के साथ पड़ौसी की दुकान  में सेंधमारी का प्रयास किया गया। जबकि प्रदीपनगर राजीव गांधी नगर इलाके में एक मकान से अज्ञात चोर नगदी और सोने के जेवरात चुरा ले गए। दोनों प्रकरण में पुलिस ने अब चोरों की तलाश आरंभ की है।
सूरसागर पुलिस ने बताया कि रूपावतों का बेरा कालीबेरी निवासी खेमसिंह पुत्र घासीराम ने रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसकी काली बेरी क्षेत्र में घासीराम सेंड स्टोन नाम से दुकान है। जहां पर गुजरी रात अज्ञात चोरों ने सेंध लगाकर ट्रक का ट्यूब और 15 सौ फीट केबल चुराकर ले गए। पड़ौस की दुकान महादेव सेंड स्टोन में भी चोरी का प्रयास किया गया। घटना को लेकर सूरसागर पुलिस अब तफ्तीश में जुटी है। इधर राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बालेसर के बस्तवा स्थित सूडों का बास निवासी प्रभुसिंह पुत्र डूंगर सिंह का एक मकान प्रदीप नगर में है। गुजरी रात अज्ञात चोर घर से सोने की अंगूठी, कानों की टोप्स जोड़ी एवं 47 हजार रूपए चुराकर ले गए। राजीव गांधी नगर पुलिस जांच में जुटी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: