Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके में न्यू बीजेएस कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति के बैंक खाते से किसी शातिर ने यूपीआई कोड हासिल कर एटीएम से 40 हजार की नगदी साफ कर दी। पीडि़त ने अब महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। महामंदिर पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर न्यू बीजेएस कॉलोनी निवासी देवीसिंह पुत्र भवानी सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि किसी शातिर ने उसके बैंक खाते के यूपीआई कोड हासिल करने के बाद एटीएम से 40 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने बताया कि धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – 

 

 

Related posts: