जोधपुर, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवाजी सिंह राठौड़ व मुख्य संरक्षक एवं कानूनी सलाहकार मार्कंडेय काटजू (सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट) की अनुशंसा से समाज के प्रति सेवा भावना, देश भक्ति व निष्ठा को देखते हुए राज. उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता भारत भूषण शर्मा को जोधपुर जिला कानूनी सलाहकार नियुक्त किए जाने पर आज कचहरी परिसर स्थित विश्वकर्मा चैंबर के अधिवक्ताओं एवं जांगिड़ समाज के प्रबुद्धजनों ने शर्मा को फूलमालाओं से भावभीना अभिनंदन किया।
अधिवक्ताओं में लोकप्रिय होने से सभी अधिवक्ताओं द्वारा स्वागत करने की होड़ लग गई और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस सम्मान समारोह में जहीर अब्बास, उम्मेद अली, मोहम्मद अल्ताफ, स्वानंद जसमतियां,ओमप्रकाश सोनी, दूर्गेश शर्मा, मोहम्मद महफूज,भरत %सिंह, श्याम सिंह गादेरी, रामदेव जांगिड, रामसुख शर्मा, राकेश शर्मा, विकास शर्मा तथा समाज के महेश मांकड़, ईश्वर मांकड़,पंकज, राधेश्याम डोयल, प्रभुराम छड़ियां, दीपक जांगिड़, जसवंत सुथार, हरीश जांगिड़, कैलाश जांगिड़, लक्ष्मीकांत शर्मा तथा महिलाओं में शकुंतला मेहता, कलावती जांगिड़, करुणा शर्मा, आशा शर्मा आदि उपस्थित थे। इनकी नियुक्ति से जांगिड़ समाज और अधिवक्ता संघ में खुशी की लहर छा गई तथा सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
ये भी पढें – संदिग्ध हालात में युवती की मौत
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

22 लाख के आभूषण चोरी

युवक ने फंदा लगाकर दी जान

बिना ओटीपी नंबर दिए खाते से 3.84 लाख पार

निगम की टीम ने पकड़े 29 निराश्रित पशु

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

मारवाड़ रत्न सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित

स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के परिणाम पर जताई आपत्ति

चोरी हुई बाइक बरामद दो आरोपी गिरफ्तार

