Doordrishti News Logo
  • पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर कातिलाना हमला
  • कार पर फेंका पत्थर
  • सिर फटा, अस्पताल में भर्ती

जोधपुर, लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल पर आज दिन में हमला हुआ। पांच सात गाडिय़ों में सवार होकर आए हमलावरों ने उनकी कार को रूकवा कर हमला बोल दिया। पत्थर फेंकने से उनकी कार का कांच फूट गया। जिससे पत्थर का वार सिर पर लगा और वे लहूलुहान हो गए। इस घटना से लुणावास और आस पास के इलाके में एकबारगी तनाव वाली स्थिति बन गई। काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्हें उपचार के लिए नजदीक के सामुदायिक केंद्र पर ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रैफर कर दिया गया। हमलवारों की पहचान नहीं हो पाई। माना जा रहा है कि इन दिनों चल रहे जिला परिषद चुनाव को लेकर यह हमला किया जा सकता है। फिलहाल पुलिस हमलवारों की तलाश में लगी है।

जानकारी के अनुसार लूणी के पूर्व विधायक जोगाराम पटेल आज दिन में जिला परिषद विजयी सदस्यों को लेकर एक कार में सवार होकर लूणावास गांव की सरहद से निकल रहे थे। तब बीच रास्ते में अज्ञात पांच सात गाडिय़ों में आए हमलावरों ने उनकी कार को घेरा बनाकर हमला किया। बताया गया कि हमलावरों ने पत्थर फेंका जिससे उनकी कार का शीशा फूट गया और पत्थर निकल कर उनके सिर पर जा लगा। इससे पटेल बुरी तरह जख्मी हो गए। हमलावर बाद में भाग गए। पटेल को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मथुरादास माथुर अस्पताल रैफर कर दिया। सिर में चोट से वे अचेतावस्था में आ गए।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही कई भाजपाई नेता अस्पताल में जुटने लगे। दक्षिण महापौर वनिता सेठ सहित कई नेता वहां पर पहुंचे और कुक्षलक्षेम जानी। पुलिस ने पटेल के बयान लिए हैं। पटेल ने जानकारी दी कि वे जिला परिषद के विजयी प्रत्याशियों को लेकर धवा की तरफ आ रहे थे। तब बीच रास्ते में यह हमला किया गया। हमलावरों को वे नहीं पहचानते हैं। पांच सात गाडिय़ों में सवार होकर आए थे। जिनमें कुछ गाडिय़ां सफेद रंग की थी। पुलिस अब इस बारे में पड़ताल कर रही है।

ये भी पढें – बहन की ननद के लड़क़े ने किया युवती से सामूहिक दुष्कर्म, युवती ने जहर पीकर दी जान

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: