Doordrishti News Logo

जोधपुर, मां बेटे के वात्सल्य का प्रतीक पर्व मारवाड़ में श्रद्धा और उमंग से मनाया गया। बेटे की लंबी आयु की कामना के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व पर माओं ने अपने बेटों के माथे पर तिलक लगाया और हाथ में मोदक देकर घर की खुशहाली की कामना की।

बछ बारस पर माताओं

इस अवसर पर माताओं ने प्रचलित कथा का वाचन भी किया। सुबह से ही घरों में माताओं ने जल्दी नहाने के बाद गाय व बछड़े की पहले पूजा अर्चना की फिर अपने-अपने पुत्रों को तिलक लगाने के साथ मॉळी बांधी। इस अवसर आज घरों में चाकू से कटी फल सब्जियों से परहेज किया जाता है। ऐसे में घरों में बाजरे का सोगरा, मूंग मोठ और चना की सब्जी बनाई गई।

बछ बारस पर माताओं

बछ बारस की कथा

दरअसल बछ बारस के दिन पुत्रवती महिलाएं गाय व बछड़ो का पूजन करती हैं। यदि किसी घर में गाय बछड़ा ना मिले तो गिली मिट्टी से इनकी प्रतिमा बनाकर भी उनकी पूजा कर सकती है। उन पर दही, भीगा बाजारा, आटा, घी आदि चढ़ाकर कुंमकुंम सेे तिलक लगाकर दूध चावल चढ़ाकर पूजन करना शुभ होता है। मान्यता है कि गौ माता को हरा चारा खिलाने से सारे यज्ञ करने के समान पुण्य लाभ मिलता है। सारे तीर्थ नहाने का फल प्राप्त होता है।

बछ बारस पर माताओं

गौमाता के लिए कृष्ण ने अपना नाम गोपाल रखा था। प्रचलित कथानुसार भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद माता यशोदा ने इसी दिन गौमाता का दर्शन व पूजन किया था। जिस गौमाता को लेकर स्वयं कृष्ण नंगे पैर जंगल जंगल फिर रहे हों और जिन्होंने अपना नाम ही गोपाल रख लिया हो उसकी रक्षा के लिए गोकूल में अवतार लिया। इस लिए गौ माता की रक्षा एवं पूजन करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है।

ये भी पढें – जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी 21 सीटें कांग्रेस की झोली में

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026