Doordrishti News Logo

जोधपुर, जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा निरन्तर अवैध, अनाधिकृत निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। प्राधिकरण दस्ते द्वारा आज भी ग्राम कालीजाल के खसरा संख्या 58 एवं 11 की सरकारी भूमि पर किए गए छोटे-बड़े कई अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाया गया। जेडीए सचिव हरभान मीणा के आदेशानुसार उपायुक्त दक्षिण राजेन्द्र सिंह चांदावत एवं मुख्य प्रवर्तन नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान के निर्देशन में अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा ग्राम कालीजाल के खसरा संख्या 58 व 11 के कटानी मार्ग पर लगभग 5 किलोमीटर रास्ते पर किए गए अतिक्रमणों को ध्वस्त किया गया। सडक़ मार्ग के दोनों तरफ खातेदारों द्वारा छीणें व लोहे की कांटेदार तारबंदी कर, धोरा पाली एवं कांटों की बाड़ बनाकर अतिक्रमण किए हुए थे। दस्ते द्वारा लगभग 5 किलोमीटर रास्ते पर किए विभिन्न अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त कर हटाते हुए सडक़ मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। दस्ते द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान लूणी थाना एसएचओ मय पुलिस जाब्ता, तहसीलदार दक्षिण, प्रवर्तन अधिकारी दक्षिण, प्रवर्तन निरीक्षण दक्षिण, उत्तर, पटवारी दक्षिण, पटवारी कालीजाल सहित जेडीए अतिक्रमण निरोधक दस्ता मौजूद रहा।

Related posts:

शहर में आज तीन अलग- अलग स्थानों से निकलेगी जगन्नाथ रथयात्राएं

July 16, 2026

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026