Doordrishti News Logo

जोधपुर, जोधपुर से बैंगलूरू जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रेगिस्तानी जहाज ऊंट की दर्दनाक मौत हो गई। वह रेल इंजन से चिपक गया। उसका शरीर बुरी तरह क्षत विक्षत हो गया। करीबन आधे घंटे तक ट्रेन लूणी रेलवे स्टेशन पर रूकी रही। बाद में ऊंट के शव को हटवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह सात बजे जोधपुर से बैंगलूरू जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन जब लूणी रेलवे स्टेशन के पास में गुजर रही थी तब एकाएक एक ऊंट दौड़ता हुआ पटरियों पर आ गया। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। रेल इंजन गर्म होने से ऊंट उससे चिपक गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोकने का प्रयास किया। मगर ऊंट फिर भी चपेट में आ गया। लूणी स्टेशन पर यह गाड़ी आधे घंटे तक रूकी रही। बाद में ऊंट के शव को हटवाया गया। इसके बाद रेल आगे रवाना की जा सकी। घटना सुबह 7 बजे के आस पास हुई।

ये भी पढें – राज्य सरकार तत्काल गिरदावरी करवाए, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करे- राजेन्द्र गहलोत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: