Doordrishti News Logo
  • जांच और परख के बाद स्कूलों में मिला बच्चों का प्रवेश
  • स्कूलों में लौटी चहलपहल

जोधपुर, शिक्षा के मंदिर विद्यालयों में आज से रौनक लौट आई। मगर ना तो टंकोर की गूंज सुनाई दी और ना ही मां सरस्वती के लिए प्रार्थनाएं हो पाई। कोविड की तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य सरकार ने स्कूलों को खोलने की अनुमति शर्तों के साथ दी। बैंचों में दूरियां रखी गई। बच्चे एक दूसरे से बतियाते इसके लिए भी पाबंदी ही देखी गई। स्कूल में प्रवेश से पहले उन्हें सेनेटाइज्ड किया गया तो पानी की बोलत, सेनेटाइजर आदि भी खुद को ही लानी पड़ी। एक दूसरे की वस्तुओं को छूने की मनाही तक है। रौनक बेशक लौटी मगर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान के साथ कोविड का साया भी झलकता देखा गया।

शिक्षा मंदिरों लौटी रौनक

बालवाहिनियां भी खूब दौड़ी, क्षमता से अधिक बच्चों को बिठाने के लिए सख्त पाबंदी के साथ बाल वाहिनी चालकों का टीकाकरण भी आवश्यक रखा गया। पांच माह बाद स्कूलों में लौटी रौनक से अभिभावक भी कुछ चिंतित नजर आए। कई तो अपने बच्चों को लेने खुद ही स्कूल जाते देखे गए। शहर में कोरोना माहमारी के बीच करीब 5 माह बाद बुधवार से बच्चों के लिए स्कूलों के दरवाजे खुल गए। सरकारी व निजी विद्यालयों में कक्षा 9वीं से 12वीं तथा विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में कक्षाओं का नियमित संचालन आज से प्रारम्भ हो गया ।

शिक्षा मंदिरों लौटी रौनक

मास्क लगाकर पहुंचे

स्कूलों में फिर से चहल-पहल नजर आने लगी। बच्चे व टीचर मास्क लगा कर स्कूल पहुंचे। कक्षा में प्रवेश से पहले उनका तापमान जांचा गया। बच्चों को सेनेट्राइज किया गया। स्कूल़ों में बदला-बदला सा माहौल नजर आ रहा था। बच्चों व अभिभावकों को कोरोना गाइड लाइन की पालना के लिए समझाया गया और ऑड-ईवन फार्मूले पर प्रवेश दिया गया। उन्हें दो गज की दूरी के आधार पर क्लास में बैठाया गया। टीचर्स ने छात्रों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कुछ बच्चे बिना ड्रेस के भी दिखाई दिये।

शिक्षा मंदिरों लौटी रौनक

बच्चों में दूरियां खली, बतियाने को तरसे

जहां स्कूल खुलने से बच्चों में खुशी नजर आ रही थी, वहीं स्कूल़ों का बदला-बदला माहौल असहज लग रहा था। कई बच्चों में कोरोना का डर भी सता रहा था। क्लास रूम में बच्चों के बीच दूरियां भी खल रही थी। लंबे समय बाद खुले स्कूलों में फिलहाल 40 प्रतिशत स्टूडेंट्स को ही हर दिन क्लास में बुलाया जाएगा। बच्चे ऑन लाइन भी पढ़ाई जारी रखेंगे।

ये भी पढें – जिलापरिषद व पंचायत समित के लिए तीसरे चरण का मतदान आज

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026