Doordrishti News Logo
  • पंचायत चुनाव
  • मतगणना चार को

जोधपुर, पंचायत राज संस्थान के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के आज अंतिम चरण का मतदान हुआ। आज तीसरे चरण में छह पंचायत समिति के सदस्यों और जिला परिषद के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके लिये चुनावी क्षेत्रों में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सुबह से जुटे हुए हैं। कई क्षेत्रों में मतदान के दौरान लंबी लंबी कतारें नजर आई तो कहीं कहीं पर आपस में टकराव भी नजर आया।

अंतिम चरण के मतदान

आज अंतिम चरण के हुए चुनाव में भोपालगढ के 156 मतदान केन्द्र, बिलाड़ा के 141 मतदान केन्द्र, पीपाड़ शहर के 180 मतदान केन्द्र, धवा के 11 मतदान केन्द्र और लूणी के 208 केंद्र में मतदान का आयोजन किया गया। पूर्व में दो चरणों में हुए 15 पंचायत समिति के क्षेत्रो में मतदान हो चुका है। अंतिम चरण के चुनावों में कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समर्थक उम्मीदवारों के खड़़े होने के कारण इस बार चुनाव में आखिरी समय तक दोनो ही पार्टियों के नेताओं ने गांवों की सरकार अपनी पार्टी की बनाने के लिये एडी चोटी का जोर लगाया है। इसमे जहां कांग्रेस भाजपा तो आमने सामने हैं ही इसके साथ कई स्थानों पर आरएलपी और दोनां ही पार्टियों से टिकट कटने से वंचित रहे उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे है।

अंतिम चरण के मतदान

पुलिस का माकूल बंदोबस्त

आज मतदान के समय संभावित संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निरंतर गशत भी कर रहे हैं। मतदान सुबह साढे सात बजे शुरू हुआ जो शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इनके परिणाम चार सितंबर को देखने को मिलेंगे। बाद में प्रधान आदि का चुनाव होगा।

ये भी पढें – पेट्रोल की जगह पानी भरने का आरोप, लोगों का फूटा आक्रोश

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026