Doordrishti News Logo

भीलवाड़ा और बासनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

जोधपुर, भीलवाड़ा पुलिस के दो कास्टेबल की हत्या करने और तस्करी के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे राजू डारा उर्फ फोजी का अब तक पुलिस नही पकड़ पाई है। इसके एक सहयोगी को भीलवाड़ा और बसानी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलसुबह बासनी के मधुबन इलाके से पकड़ है। पकड़ा गया आरोपी 50 हजार का इनामी बदमाश है। इस बारे में फिलहाल पुलिस की तरफ से खुलासा नहीं किया गया है।

पुलिस चुनावी ड्यूटी में व्यस्त चल रही है। पकड़ा गया आरोपी प्रकाश विश्रोई बताया गया है। जो राजू डारा गैंग का सदस्य है। जोधपुर की चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटरों को पहले पकड़ा था। इसमें भीलवाड़ा पुलिस का सहयोग रहा था। राजू डारा उर्फ फौजी सेना से बर्खास्त हो रखा है। इसके बाद वह तस्करी के कामों में लिप्त हो गया। इसी साल की शुरूआत में तस्करों का पीछा करते हुए भीलवाड़ा के दो जवान शहीद हो गए थे। जिसमें फायरिंग हुई थी। इस कांड में राजू डारा उर्फ फौजी मोस्ट वांटेड चला आ रहा है। उसके कई साथियों को पुलिस अपनी गिरफ्त में ले चुकी है।
जोधपुर के स्थानीय हिस्ट्रीशीटरों के साथ राजू डारा ने शिकारगढ़ एरिया में बैठक की थी। जिसमें हिस्ट्रीशीटर कैलाश मांजू को मारे जाने की सुपारी भी डारा को दिए जाने की बात सामने आई थी। मगर उससे पहले ही चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड के दो हिस्ट्रीशीटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

यह भी पढ़ें –राज्य सरकार तत्काल गिरदावरी करवाए, ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था करे- राजेन्द्र गहलोत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026