Doordrishti News Logo

भंवरीदेवी अपहरण एवं हत्याकांड

जोधपुर, एएनएम भंवरीदेवी अपहरण एवं हत्याकांड में मंगलवार को मास्टर माइंड इंद्रा विश्रोई की जमानज याचिका पर सुनवाई अधूरी रही। अब इसकी सुनवाई 14 सितंबर को हो पाएगी। फिलहाल इंद्रा विश्रोई जेल में ही है। प्रकरण में अब तक 16 लोगों को जमानत मिल चुकी है। जिसमें पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा, पूर्व विधायक मलखान विश्रोई भी शामिल हैं।

बता दें कि पूर्व विधायक मलखान विश्नोई की बहन इंद्रा विश्रोई की तरफ से ट्रायल कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई थी। मंगलवार को न्यायाधीश दिनेश मेहता ने जमानत याचिका पर सुनवाई की। सीबीआई की तरफ से उनके वकील एजाज खान ने इंद्रा को जमानत दिए जाने का जोरदार विरोध किया। उनका तर्क था कि इंद्रा इस षडय़ंत्र में शामिल थी। वह लंबे अरसे तक फरार रह चुकी है। उसे पकड़ऩे के लिए पांच लाख रुपए तक का इनाम घोषित करना पड़ा। इसकी सम्पत्ति तक अटैच करनी पड़ गई। इसके दबदबे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इंद्रा के मकान की नीलामी में कोई खरादीर तक सामने नहीं आया। ऐसे में इससे जुड़े कागजात पेश करने को कुछ समय देने का उन्होंने आग्रह किया।

न्यायाधीश दिनेश मेहता ने उनके आग्रह को स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई तिथि 14 सितम्बर तय कर दी। इससे साफ हो गया कि इंद्रा को जेल से बाहर आने के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। उल्लेखनीय है कि इस मामले में सबसे पहले सुप्रीम कोर्ट ने इंद्रा के भाई परसराम की जमानत स्वीकार की। उसे जमानत मिलने के आधार पर अन्य आरोपियों को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। अब सिर्फ इंद्रा ही जेल में है।

सीबीआई का है यह मानना

प्रकरण की जांच एजेंसी सीबीआई का मानना है कि इंद्रा इस केस की मास्टर माइंड थी। वह अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिए भंवरी के साथ मिलकर परिवार को धोखा दे रही थी। उधर, ये भी सामने आया कि भंवरी की मौत में उसका सबसे बड़ा हाथ था। भंवरी मामले के बाद इंद्रा ने साढ़े पांच साल तक नर्मदा के तट पर गुमनाम जीवनयापन कर फरारी काटी थी। पांच लाख रुपए की इनामी इंद्रा बहुत मुश्किल से पकड़ में आई थी। वह साल 2017 में पकड़ी गई थी। उसके बाद से ही वह जोधपुर केंद्रीय कारागार में बंद है।

ये भी पढें – रंजिश में हवाई फायरिंग, गाड़ी में जिंदा जलाने का प्रयास

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026