जोधपुर, शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम और अपराधियों को जल्द पकडऩे के लिए पहचान हो इसके लिए कमिश्ररेट पुलिस जनसहयोग से कई स्थानों पर अब सीसीटीवी कैमरे लगाने लगी है। मंगलवार को राजीव गांधी नगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि जनसहयोग से केरू और इसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। ग्राम पंचायत केरू में सरपंच फरसाराम भंवरिया के सहयोग से 12 आई कैमरे लगाए गए। इधर सदर कोतवाली पुलिस थानाधिकारी हरीश सोलंकी ने बताया कि एसीपी केंद्रीय देरावर सिंह के सानिध्य में वार्ड नंबर 36 की पार्षद जाफरान ने मिलकर आचार्यों का मोहल्ला, किला घाटी रोड एवं लायकान मोहल्ला में कैमरे लगाए गए, ताकि आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
Related posts:

बस में बेटी के साथ सवार महिला के बैग से 9 तोला सोने की आड चोरी

मैं किसी का छोड़ता नहीं ब्याज सहित चुकाता हूं- शर्मा

झालामंड मजदूर मैदान से श्रमिक का अपहरण कर मारपीट

पत्नी सहित तीन लोगों पर हत्या की साजिश का आरोप

बिश्नोई स्थापना दिवस पर बीजीसीई 2026 उद्यमिता रथयात्रा का शुभारंभ

फेस ऑथेंटिकेशन से 86 पेंशनभोगियों के बने डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र
जन-जन तक पहुंचाएंगे वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान: मामन खान

ऑपरेशन कालचक्र में 163 वांछित अपराधी गिरफ्तार

