Doordrishti News Logo
  • सुबह 11:15 बजे एसएमएस अस्पताल से किया डिस्चार्ज
  • अस्पताल से छुट्टी के बाद घर जाने से पूर्व पौत्री काश्विनी ने किया मुख्यमंत्री का तिलक

जयपुर, राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। स्वास्थ्य में सुधार के चलते रविवार सुबह 11:15 पर उन्हें एसएमएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया उनकी सभी जांचे सामान्य आई हैं। शुक्रवार को उन्हें सीने में दर्द के बाद सवाई मानसिंह अस्पताल में ले जाने के बाद एंजियोप्लास्टी की गई। उनकी आर्टरी में 90 प्रतिशत ब्लॉकेज था। उसमें स्टेंट डाली गई थी, तब से उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

मुख्यमंत्री को अस्पताल छुट्टी

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखित बयान जारी कर बताया कि अब वे स्वस्थ हैं। उन्होंने लिखा कि मेरी आर्टरी में ब्लॉकेज हुआ था जिसमे अब स्टेंट डाल दिया गया है। आप सभी की शुभकामनाओं से मैं जल्दी पूरी तरह ठीक होकर पहले की तरह आपकी सेवा में लग जाऊंगा। उन्होंने लिखा कोविड होने से पहले मुझे कार्डियक सम्बन्धी कोई भी समस्या नही थी। डॉक्टरों के अनुसार यह पोस्ट कोविड इफेक्ट है। मुझे कोविड से ठीक हुए तीन महीने से अधिक हो गए हैं।

मुख्यमंत्री को अस्पताल छुट्टी

मुझे सेकंड वेव के पीक पर कोविड हुआ था तब आक्सीजन और बेड की कमी से हाहाकार मचा हुआ था। इसलिए कोविड पोजेटिब होते हुए भी में लगातार दिन रात काम करता रहा। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार ठीक से आराम नही कर सका। इसी के कारण मुझे लंबे समय तक पोस्ट कोविड समस्या हो रही है। यही कारण है कि मैं चाह कर भी प्रदेश की जनता के बीच नही जा पा रहा हूँ।

ये भी पढें – निदेशक या निर्देशक शब्द की व्याख्या

दूरदृष्टिन्यूज़ कि एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026