Doordrishti News Logo

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया मोबाईल लाइब्रेरी का शुभारम्भ

जोधपुर, रूम टू रीड द्वारा चलाये जा रहें राष्ट्रव्यापी रीडिंग कैंपेन 2021 के तहत शनिवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर मदन लाल नेहरा ने मोबाईल लाइब्रेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।उन्होंने सभी शिक्षकों और अभिभावकों को रूम टू रीड के इस अभियान से जुड़कर बच्चों को घर पर नियमित रूप से पढ़ने का संदेश दिया। इसी कड़ी में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी जोधपुर भल्लूराम खीचड़ ने बताया कि शिक्षा विभाग और रूम टू रीड संस्था दोनों के साझा प्रयासों से बच्चों को घर पर पढ़ने और सीखने के क्रम को बनाये रखने के लिए यह मोबाईल लाइब्रेरी चलाई जा रही है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर मोबाईल लाइब्रेरी

यह मोबाइल लाइब्रेरी जिले के 30 गावों के विद्यालयों में जायेगी और समुदाय के लोगों को अपने बच्चों को घर पर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेंगी। रूम टू रीड के इस कैंपेन- नहीं रुकेंगे नन्हें कदम, घर पर भी सीखेंगे हम, मैं जहाँ सीखना वहाँ, इंडिया गेट्स रीडिंग एट होम की थीम पर सभी अभिभावकों को प्रतिदिन कम से कम 15 से 20 मिनट अपने बच्चों के साथ पढ़ने लिखने की रोचक गतिविधियाँ करने का आह्वान भी किया।

इस कार्यक्रम के अवसर पर समग्र शिक्षा अभियान जोधपुर के अधिकारी लक्ष्मण गहलोत, अब्दुल रज्जाक, शशि चौधरी ने इस कैंपेन का समर्थन करते हुए अधिक से अधिक शिक्षकों और अभिभावकों को इस कैंपेन का हिस्सा बनने का संदेश दिया। इस अवसर पर रूम टू रीड के जीतेन्द्र सिंह, शिवकान्त सिंह और गणेश टाक भी मौजूद थे।

ये भी पढें – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का विशेष कार्यक्रम ‘संभवामि युगे युगे’

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026