Doordrishti News Logo
  • मतदान को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह
  • शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न
  • कई जगह फर्जी मतदान का आरोप
  • महिलाएं भी आई फर्जी वोट देने
  • ओसियां में मतदान केंद्र पर बहस
  • दूसरे चरण का मतदान 29 को
  • तीसरे चरण का मतदान 1 सितंबर को

जोधपुर, जिले में पंचायती राज संस्थाओं के जिलापरिषद व पंचायत के मतदान का पहला चरण गुरुवार को छुटपुट वारदात के साथ शांति पूर्वक संपन्न हो गया। पहले चरण में औसत 64 प्रतिशत मतदान हुआ। गुरुवार को हुए प्रथम के चरण के मतदान में मंडोर फलोदी, बाप, घन्टयाली,केरु,ओसियां,तिवारी व केरु के 756 मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के लिए सभी जगह ग्रामीण उत्साहित दिखाई दिए। कुछ इलाकों में फर्जी मतदान के आरोप भी लगे।

बनाड़ रोड पर एक निजी स्कूल के मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर दो गुटों में तकरार भी हो गई। यहां महिलाओं पर भी फर्जी वोटिंग का आरोप लगा। पुलिस ने दोनों गुटों को समझा कर फर्जी वोटरों को मतदान केंद्र से बाहर निकाला। इसी प्रकार ओसियां के खाबड़ा कला, विसलपुर गाँव के मतदान केंद्र पर भी फर्जी मतदान को लेकर झड़पें हुई। खाबड़ा कला में ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा और भाजपा के पूर्व विधायक भैरा राम व पूर्व केबिनेट मंत्री शंभू सिंह खेतासर की बहस हो गई।

प्रथम चरण 64 प्रतिशत मतदान

कार्यकर्ताओं ने यहां फर्जी मतदान का आरोप लगाया और मतदान केंद्र के बाहर एक दूसरे के नेता के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसी तरह विसलपुर में भी एक महिला पर फर्जी मतदान का आरोप लगा। यहां पर हाथापाई भी हो गई। गुरुवार को पहले चरण में 6 जिलों की 25 पंचायत समितियों के लिए मतदान हुआ जिसमें सर्वाधिक मतदान 72.2 प्रतिशत केरु पंचायत समिति में हुआ। जोधपुर में जिला परिषद की 37 सीटें हैं जिसमें से 1 में निर्विरोध निर्वाचित होने से 36 के लिए मतदान हो रहे हैं। अब दूसरे चरण में 29 अगस्त तथा तीसरे चरण का 1 सितंबर को मतदान होगा।

ये भी पढें – कांग्रेस ने पंचायती राज चुनाव का मखौल बनाया- शेखावत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026