Doordrishti News Logo

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने भाजपा के समर्थन में बालेसर में चुनावी सभा को किया संबोधित

बालेसर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने पंचायती राज चुनाव का मखौल बना दिया है जो चुनाव 2019 में होने थे वह अलग-अलग चरणों में अब करवा रही है। शेखावत गुरुवार को खारीबेरी बालेसर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में घर-घर जल कनेक्शन देने के लिए चलाए गए जल जीवन मिशन अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान सरकार को करोड़ों रुपए केंद्र सरकार ने दिए हैं लेकिन अब तक कोई सदुपयोग नहीं किया है।

कांग्रेस पंचायती राज चुनाव

अब केंद्र के दबाव में राजस्थान सरकार पेयजल पर बजट खर्च करने लगी है। शेखावत ने राम मंदिर निर्माण, उज्जवला योजना सहित केंद्रीय योजनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आपस में लड़ाया है। मोदी सरकार ने देश में पहली बार कोरोना का टीका बनाया है तथा देशवासियों के लिए टीका फ्री किया है।

कांग्रेस पंचायती राज चुनाव

उन्होंने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी कमियों को छिपाने एवं चुनाव हारने के भय से कोरोना का बहाना बनाकर पंचायती राज चुनाव का मखोल बना दिया है। सरपंच चुनाव में कोरोना नहीं आया तो पंचायती राज चुनाव भी साथ में हो जाते। शेखावत ने कहा कि गहलोत 1 साल से कमरे में बंद हैं किसी डॉक्टर ने उन को सलाह दी कि आप 1 साल तक कमरे से बाहर नहीं निकलें। कौराना तो सभी को हुआ है वह तो जनता के बीच खड़े हैं लेकिन गहलोत अभी भी कमरे में बंद हैं।

डॉक्टर पायलट से मिला है

शेखावत ने गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे लगता है कि गहलोत को सलाह देने वाला डॉक्टर भी सचिन पायलट से मिला हुआ है। शेखावत ने कहा कि बालेसर और शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सभी पंचायत समितियों में भाजपा का बोर्ड बनाना है। यह उनकी इज्जत का सवाल है इसलिए प्रत्याशी नहीं पार्टी देखकर मतदान करें। इस अवसर पर भाजपा नेता सवाई सिंह इंदा, सरपंच प्रतिनिधि प्रेमाराम प्रजापत, हनुमान राम सुथार, मांगीलाल चौधरी, बुद्धा राम मेघवाल, टीकम प्रजापत, जसवंत सिंह इंदा, सहित कई भाजपा नेताओं ने संबोधित किया। पूर्व में केंद्रीय मंत्री शेखावत को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

ये भी पढें – बनाड़ इलाके के मतदान केंद्र पर हुआ हंगामा, दो युवतियों को फर्जी वोट देने के आरोप में पकड़ा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026