Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट बनाड़ रोड स्थित मारवाड़ नगर में आईआईटी के सामने आवारा पशु से बचने के चक्कर में एक किशोर की एक्टिवा स्लीप हो गई। हादसे में घायल किशोर को अस्पताल ले जाया गया। मगर वह बच नहीं सका। उसकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की रिपोर्ट पर कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि खोखरिया स्थित झोपड़ी रोड डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र में रहने वाला 17 साल का अजय पुत्र कन्हैयालाल अपनी एक्टिवा लेकर मारवाड़ नगर आईआईटी के सामने से निकल रहा था। तब सामने कोई आवारा  पशु आ गया। इससे बचने के प्रयास में उसकी गाड़ी फिसल गई। इससे वह हादसे में घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। बनाड़ पुलिस ने बताया कि उसके रिश्तेदार जगदीश पुत्र शंकरलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

यह भी पढ़ें –जिनके परिजन चुनाव लड़ रहे हैं उन अधिकारियों को चुनाव से दूर रखने की भाजपा की मांग

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026