Doordrishti News Logo

जोधपुर, बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव के प्रभाव से प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिर नजर आने लगी है। प्रदेश के कुछेक हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। मगर फिर से मारवाड़ के लोग बारिश को तरस रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश के आसार नहीं जताए हैं। इधर सूर्यनगरी में शुक्रवार की रात 12 बजे कुछेक स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। आज सुबह से ही घटाटोप छाया हुआ रहा। शाम साढ़े चार बजे शहर में कुछेक स्थानों पर छितराई बारिश हुई। इससे उमस बढ़ गई। लोगबाग उमस से भीग गए। मारवाड़ के जैसलमेर, बाड़मेर, जालोर सिरोही एवं पाली से भी बारिश के समाचार अभी नहीं मिले हैं।

शहर में हुई बारिश

मानसून का दूसरा दौर चल रहा है। फिर पश्चिमी राजस्थान में अभी तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। पूर्वी राजस्थान में काफी जिलों में अच्छी बारिश हो रखी है। बंगाल की खाड़ी के कम दबाव से फिर से मानूसन सक्रिय है। मगर अब तक पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। सुबह से ही बादलों के डेरे के बीच गर्मी का अहसास तो कम रहा मगर पसीने वाली उमस बरकरार है। आज शहर का तापमान दोपहर तक 33 डिग्री तक बना रहा। हवा की गति धीमी होने से बादलों का ठहराव आसमां पर है।

आसमां में काली घटाएं घिरी हुई है। शाम साढ़े चार बजे बदरिया छितराई बारिश के रूप में बरसी। मगर मूसलाधार बारिश से शहरवासी अब भी महरूम है। भीतरी शहर में अलबत्ता कुछ घरों से परनाले बह निकले और सडक़ें पानी से भीग गई। मगर जिस हिसाब से मानसूनी बादल छाए हुए हैं। वैसी बारिश अब तक नहीं हुई है। बादलों की घड़घड़ाहट सुनाई दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन चार दिनों तक प्रदेश में बादल बारिश का दौर बना रहेगा। मगर पश्चिमी राजस्थान में अच्छी बारिश हो इसमें संशय ही बना हुआ है। शहर में शनिवार शाम को हुई हल्की बारिश से मौसम जरूर खुशनुमा हो गया। मगर भीषण उमस हो गई।

ये भी पढें – राज्य मुख्यआयुक्त महान्ति ने ली नवनियुक्त जिला मुख्य आयुक्तों की बैठक

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts: