जोधपुर, मारवाड़ में सूखे वाले हालात बने हैं। लगातार मानसून की बेरूखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है। सावन भी बीतने को है। मगर अब तक अच्छी बारिश नहीं हो पाई है। आगामी सोमवार से भाद्रपक्ष शुरू होने जा रहा है। इधर बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव क्षेत्र से एक बार फिर मानसून सक्रियता के आसार बने है। जो 20 अगस्त के बाद अच्छे हो सकते हैं। ऐसे में प्रदेश में फिर से मानसून सक्रिय हो सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने पहले ही संभावना जता दी है। सोमवार को शहर में कहीं भी बारिश नहीं हुई। बादलों की आवाजाही बनी है। हल्की उमस महसूस की जा सकती है।
एक सप्ताह से जोधपुर और उसके आसपास के इलाकों में धूप-छांव का खेल चल रहा है। तापमान में दो से तीन डिग्री बढऩे की संभावना जताई गई है। बरसात तो होगी मगर झमाझम का इंतजार रह जाएगा। दिन भर बादल उमड़घुमड़ कर आते रहे। मगर बारिश नहीं हो पाई। आज सावन का अंतिम सोमवार भी सूखा बीत गया। पहले सोमवार पर जरूर इंद्र देव मेहरबान हुए थे। सूर्यदेव की बादलों के बीच लुकाछिपी चल रही है। हवा की गति थमने से कुछ उमस का असर बना हुआ है। ऐसे में बारिश की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।
ये भी पढें – सरदारदून में मनाया गया आजादी का जश्न
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

