- एसओजी ने जांच के बाद छह मुल्जिम बनाए, एक और गिरफ्तार
- चार आरोपियों की तलाश अब भी जारी
जोधपुर, वर्ष 2015 में जेल भर्ती परीक्षा का आयोजन जोधपुर में हुआ था। बनाड़ क्षेत्र में कुछ लोगों का सेंटर आने के साथ परीक्षा हुई थी। तब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी की तरफ से जेल भर्ती परीक्षा को लेकर धांधली को उजागर किया था। एसओजी की तरफ से चली जांच के बाद छह लोगों को इसमें मुल्जिम बनाया गया। जो कंप्यूटर से फोटो को फर्जी तरीके मिलान कर धोखाधड़ी पूर्वक परीक्षा देते पाए जाने के साथ अन्य अनुचित साधनों का उपयोग मिला था। इस केस में अब एक और आरोपी को बनाड़ पुलिस की तरफ से गिरफ्तार किया गया है। पूर्व में एक महिला को गिरफ्तार किया गया था। चार आरोपियों की अब भी तलाश की जा रही है।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जेल भर्ती परीक्षा का आयोजन 2015 में हुआ था। तब धोखाधड़ी का पता लगा था। इस परीक्षा आयोजन को लेकर एसओजी की तरफ से जांच कर छह लोगों को नामजद किया गया था। बनाड़ पुलिस की तरफ से इस केस में पूर्व में एक महिला पुष्पा को गिरफ्तार किया गया था। अब इसमें एक अन्य आरोपी करवड़ थानान्तर्गत भवाद स्थित मेघवालों की ढाणी निवासी किसना राम पुत्र बाबूराम मेघवाल को पकड़ा गया है। प्रकरण में छह में से दो अपराधी अभी पकड़े गए हैं। चार अब भी फरार है जिनकी तलाश की जा रही है।
ये भी पढें – शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, छह गाडिय़ां बरामद
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

