Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट नयाबेरा रेलवे फाटक के पास एक व्यक्ति की रेल इंजन से कटने से मौत हो गई। वह चपेट में आया अथवा सुसाइड किया इस बारे में पुलिस की जांच जारी है। उसके बेटे को सोशल मीडिया पर पिता के रेल इंजन से कटने की जानकारी मिल पाई। वह पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने पहचान की और शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

मंडोर थाने के एएसआई सवाई सिंह ने बताया कि मूलत: नागौर जिले के खिंवसर थानान्तर्गत बुडीबसवानी हाल नयाबेरा सत्यम स्कूल के पास रहने वाले 40 साल के मांगीलाल पुत्र रामूराम नायक नयाबेरा रेलवे फाटक के पास में रेल के इंजन से कट गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन से पता लगा कि वह रात को घरवाले खाना खाकर सो गए थे। फिर सुबह उठने पर पिता घर में नहीं मिले। आस पास तलाश किया गया। बाद में समाज के किसी वाटसएप ग्रुप में पिता के रेल इंजन की चपेट में आने से मौत का पता लगा। इस पर मृतक का पुत्र सुरेश नायक मंडोर पुलिस के पास पहुंचा और इस बारे में जानकारी दी। एएसआई सवाई सिंह ने बताया कि पुत्र ने अपने पिता की पहचान की है। मरने का करण स्पष्ट नहीं हुआ है। वह रेल इंजन की चपेट में आया अथवा सुसाइड किया फिलहाल अनुसंधान किया जा रहा है। मृतक मजदूरी करता था।

ये भी पढें – खेल रत्न पुरस्कार के नाम बदलने की आलोचना

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026