Doordrishti News Logo

जोधपुर, भ्रष्टचार निरोधक ब्यूरो ने गुरूवार को नगर निगम उत्तर में संस्थापन विभाग में लगे वरिष्ठ सहायक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जयनारायण वाल्मिकी 30 जून 2021 को नगर निगम से सेवानिवृत्त हुआ था। उसकी पेंशन के कागजात अभी तक तैयार नहीं हुए हैं। जयनारायण ने इसके लिए संस्थापन शाखा के वरिष्ठ सहायक राजेश बारासा से संपर्क किया। बारासा ने उससे पेंशन के कागज तैयार करने के लिए 21 हजार रुपए की रिश्वत देने की मांग की।

नगर निगम उत्तर संस्थापन

जयनारायण ने दस अगस्त को एसीबी से संपर्क किया था। तब हाथों हाथ रिश्वत मांगने की शिकायत की पुष्टि हो गई। बुधवार को एसीबी ने जयनारायण को पांच हजार रुपए के साथ बारासा के पास भेजा। नगर निगम भवन के पीछे के गेट के बाहर की तरफ बारासा ने जयनारायण से पांच हजार रुपए ले लिए थे। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

ये भी पढें – एबीवीपी ने एक गाँव-एक तिरंगा अभियान का किया पोस्टर विमोचन

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed