- बंबोर के पास में बुधवार तड़क़े हुआ हादसा
- एक जातरू घायल
जोधपुर, लोक देवता बाबा रामदेव का मेला नजदीक आने के साथ अब शहरी और बाहरी क्षेत्रों में जातरूओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मगर बाहर से आने वाले जातरू दुर्घटना के शिकार भी होने लगे हैं। बुधवार तड़क़े बंबोर के पास में दो जातरूओं की बाइक खड़े ट्रेलर में घुस गई। इससे एक जातरू की मौत हो गई जबकि साथ वाला घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
झंवर थाने के हैडकांस्टेबल भंवरलाल डांगी ने बताया कि पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन स्थित सूर्यनगर के रहने वाले 36 साल के गणपत पुत्र भंवरलाल नायक और रमेश पुत्र मोहनलाल नायक बाबा रामेदव मंंदिर के दर्शनार्थ अपनी बाइक लेकर रामदेवरा जा रहा थे। बुधवार तड़क़े यह लोग जब बंबोर रोड पर पहुंचे तब सड़क़ किनारे खड़े एक ट्रेलर में उनकी बाइक घुस गई।
हादसे में गणराम नायक की मौत हो गई जबकि रमेश नायक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमडीएमएच में भर्ती करवाया गया है। हैडकांस्टेबल भंवरलाल डांगी ने बताया कि शव को आज दोपहर में कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया गया। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

