Doordrishti News Logo
  • पेयजल समस्या से परेशान हैं ग्रामीण-पानी नही तो वोट नही का लिया फैसला
  • तीन हजार की आवादी 70 साल से तालाब के पानी पर निर्भर
  • 500-700 रुपए खर्च करके तालाब से टेंकर मंगवाने को हैं मजबूर

जोधपुर,आगोलाई दशकों से पीने के पानी की किल्लत झेल रहे जिले की बालेसर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत उदयसर के राजस्व गांव देवगढ़ व ग्राम पंचायत आगोलाई के राजस्व गांव टीकमगढ़ के ग्रामीणों ने मंगलवार को देवगढ़ स्थित कालका माता मंदिर में संयुक्त बैठक कर आगामी पंचायती राज चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला लिया।

70 सालों से तालाब के पानी पर निर्भर इन दोनों गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल को लेकर सभी नेता व पूरा सरकारी तंत्र धोखेबाज है। हर बार भरोसा देकर वोट लेते हैं और फिर धोखा दे देते हैं। इसलिए हमें मजबूर होकर जब तक पेयजल समस्या का स्थाई समाधान नही होगा तब तक इन पंचायती राज चुनावों सहित सभी प्रकार के चुनावों का बहिष्कार कर पानी नही तो वोट नही का निर्णय लेना पड़ा।

ग्रामीणों के अनुसार दोनो गांवों की जनसंख्या तीन हजार के करीब है, जो पिछले कई दशकों से सिर्फ तालाब के पानी पर निर्भर हैं। लोग 500-700 रुपए खर्च करके तालाब से पानी के टेंकर मंगवा रहे हैं। बैठक में मांगीलाल सारण,भोलाराम,रामाराम,वार्ड पंच दीपाराम सारण, तुलछाराम,मगराज सारण, घेवरराम, भलाराम देवासी, गोरधनराम देवासी, बिडदाराम सहित देवगढ़ व टीकमगढ़ के अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts:

पंचायतीराज चुनाव को लेकर करणसिंह उचियारड़ा से मिले कार्यकर्ता

September 25, 2026

IMA जोधपुर ने किया AIIMS जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त

September 25, 2026

महापौर पद के लिए मतदान आज

September 25, 2026

1.83 लाख के जाली नोट सहित आरोपी गिरफ्तार

September 25, 2026

चेकिंग देखकर स्कॉर्पियो भगाई पुलिस वाहन को टक्कर मारकर भागे तस्कर 373.91 किलो डोडा पोस्त जब्त

September 25, 2026

बीकानेर के व्यापारी पुत्र से सीएचबी सेक्टर 14 में दस लाख की लूट

September 25, 2026

दो लोगों को पकड़ा अवैध देशी पिस्टल व मैंगजीन- कारतूस बरामद

September 25, 2026

रेलवे परिसर की दीवार में लगी एंगल से फंदा लगाकर वृद्ध ने दी जान

September 25, 2026

फैक्ट्री मालिक का पुत्र शांतिभंग में गिरफ्तार

September 25, 2026