Doordrishti News Logo

जोधपुर, ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के तत्वाधान में मंगलवार को सुबह स्वर्गीय आरती जोशी पत्नी दिनेश जोशी पर्यावरण प्रेमी की स्मृति में 94 वां रक्तदान शिविर श्रीगौतम सभा भवन जूना खेड़ापति बालाजी मंदिर के पीछे चीरघर रोड पर आयोजित किया गया। ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के अध्यक्ष शिव कुमार सोनी ने बताया कि रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी निदेशक जीएल खरे, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एसएस राठौड़, अतिरिक्त प्रिंसिपल डॉ दिलीप कछवाहा, कमलेश पुरोहित उपस्थित हुए।

रक्तदान शिविर आयोजित

शिविर में ग्लोबल रिलीफ सोसायटी के सदस्यों स्वर्गीय आरती जोशी के परिवारजनों सहित कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इन अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताया तथा जोधपुर की युवा वर्ग से अपील की कि वे अपने परिवार जन में जन्म व मृत्यु के अवसर पर रक्तदान करें, जिससे किसी का जीवन बचाया जा सके। इससे पहले अतिथियों ने स्वर्गीय आरती जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

रक्तदान शिविर आयोजित

रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सोसायटी के उपाध्यक्ष नीता खटोड़, दीपक सोनी, धर्मेंद्रराज जोशी, विजय शर्मा, आदित्य शर्मा, अंकित पुरोहित, अखिल भारतीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रधान मंत्री जयकिशन पंचारिया श्री गौतम सभा के अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा, मंत्री दुष्यंत राणेजा, कोषाध्यक्ष धन्नाराम राणेजा, संरक्षक महेश जाजड़ा, समाजसेवी महेंद्र जोशी उपस्थित हुए। उन्होंने बताया कि शिविर में उम्मेद अस्पताल के ब्लड बैंक की टीम ने सेवाएं दी।

ये भी पढें – वाट्सएप पर जादू टोने में उलझा, 50 हजार लुटा बैठा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026