दुष्कर्म पीडि़ता ने परिचित से मांगी मदद, वह भी निकला दुष्कर्मी

पांच साल तक दोनों मिलकर करते रहे यौन शोषण

जोधपुर, शहर में एक महिला को मार्निंग व इवनिंग वॉक का शौक था। तब एक व्यक्ति से उसकी पहचान हो गई। पहचान के बाद एक दिन उस व्यक्ति ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाया फिर दुष्कर्म किया। वीडियो व फोटोग्राफ्स खींच कर ब्लैकमेल करने लगा। अपने साथ हुई इस आपबीती को उसने अपने एक अन्य परिचित को बताया। इस परिचित ने भी उसकी लाचारी का फायदा उठाया और वह भी दुष्कर्म करने लगा। लगातार पांच साल तक वह उनके जंजाल में रही। अब पीडि़ता ने मंडोर थाने में दो अलग अलग व्यक्त्यिों को नामजद करते हुए खिलाफ रिपोर्ट दी है।

पुलिस ने बताया कि घटना में अब अनुसंधान किया जा रहा है। पीडि़ता करीबन 35 साल की है और उसका मेडिकल करवाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार वह अपने घर के आस पास ही पार्क में मार्निंग व इनविंग वॉक के लिए जाती थी। वर्ष 2016 में पार्क जाने के दौरान एक व्यक्ति से पहचान हो गई। तब व्यक्ति ने एक दिन उसे नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं उसने वीडियो और फोटोग्राफ्स बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। वह उससे परेशान हुई तब एक अन्य परिचित व्यक्ति को अपनी पीड़ा बताई। मगर उसने भी इसका फायदा उठाया और दुराचार करने लग गया।

ये भी पढें – मोदी सरकार श्रमिक विरोधी-जोशी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Similar Posts