Doordrishti News Logo
  • चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड की घटना 
  • घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

जोधपुर, शहर के चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड स्थित श्रीराम नगर में शातिर रविवार- सोमवार की रात को घर के बाहर खड़ी कार चुरा ले गए। कार मालिक ने कार में एंटी थैफ्ट लॉक लगा रखा था। बावजूद इसके शातिर तार काट चंद मिनटो में कार ले गए। पोस्ट ऑफिस के पास श्रीराम नगर निवासी घंटाघर में स्क्रेप दुकान संचालक ललित वर्जानी ने बताया कि हमेशा की तरह उसने अपने घर के बाहर अपनी स्कॉर्पियों कार पार्क की थी।

सुबह जब 6 बजे नींद से जग कर घर से बाहर आए तो कार नहीं देख परेशान हो गए। इस पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने पहुच वहा मामला दर्ज करवाया। वर्जानी ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी में एंटी थेफ्ट अलार्म लगा रखी थी लेकिन चोर शातिर थे वे वायरिंग काट कर गाड़ी चुरा ले गए। इससे अलार्म नहीं बजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। जांच के दौरान क्षेत्र के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि देर रात 3.40 के करीब तीन लोग बिना नंम्बर की ब्लैक कलर की गाड़ी में आए। उसमें से दो लोग उतर कर दस मिनट में कार की वायरिंग को काट गाड़ी चुरा ले गए।

ये भी पढें – हरियाली अमावस्या पर आयोजित सावन उत्सव में सजी धजी महिलाओं की मस्ती

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026